Monday, 1 May 2023

 Chyme 

Chyme is a semi-liquid mixture of partially digested food and digestive juices that is formed in the stomach and released into the small intestine for further digestion and absorption. Protozoa are single-celled organisms that can be found in various environments, including the human digestive system. Some protozoa, such as Giardia lamblia, can cause gastrointestinal infections in humans by infecting the small intestine and interfering with nutrient absorption. Other protozoa, such as Entamoeba histolytica, can cause amoebic dysentery by infecting the large intestine and causing inflammation and diarrhea. Overall, protozoa play a complex role in the human digestive system and can have both positive and negative effects on human health.

Saturday, 26 June 2021

खाद्य तेल की महंगाई


 

वर्तमान में खाद्य तेल के बढ़ते दाम आम जनता के लिए अत्यंत चिंता का  विषय है,खासतौर से तब जब प्रत्येक व्यक्ति प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से कोविड 19 से प्रभावित हैहालाँकि ये महंगाई की मार दलहन एवं अन्य खाद्य वस्तुओ पर भी है परन्तु बीते कुछ समय में खाद्य तेल कि महंगाई अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है  लगभग 57 फीसीदी तक महंगाई बीते वर्ष में बढ़ चुकी है | इसके कई कारण हो सकते हैं जिनमे से प्रमुख है देश के लोगो द्वारा बढ़ रही खाद्य तेल की खपत भी है देश में हो रहे खाद्य तेल के कुल उत्पादन की तुलना में खाद्य तेल की खपत बहुत अधिक है, दी सेंट्रल आर्गेनाइजेशन फॉर आयल इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड के अनुसार भारत में प्रति वर्ष लगभग 2.5 करोड़ लीटर खाद्य तेल की खपत होती है और भारत अपने घरेलू उत्पादन से भारत इसमें से केवल 90 लाख लीटर के आसपास की जरूरत पूरी कर पाता है बाकी अन्य देशो से आयात किया जाता है जिनमे से अर्जेंटीना,ब्राजील,मलेशिया एवं अन्य प्रमुख है इस तरह भारत कुल मांग का लगभग 56 प्रतिशत खाद्य तेल अन्य देशो से आयात करता है इन देशो द्वारा निर्यात पर टैक्स के बढाने से भारत में स्वाभाविक रूप से दामो में इजाफा हुआ अब सरकार को राष्ट्रीय तेल बीज मिशन कागजो तक सीमित न रखकर गंभीरता से विचार करना होगा जिससे हमारे देश में अनाज के उत्पादन के समान खाद्य तेल का भी उत्पादन हो सके ताकि अन्य देशो पर निर्भरता ख़त्म हो सके |

                                          धन्यवाद 

                                                     अपूर्व दुबे




                                                                                                                                                            


Sunday, 2 May 2021

Supertet Exam related Books

 UPTET एवं SUPERTET परीक्षा हेतु कुछ आवश्यक पुस्तक सूची 

प्राप्ति लिंक नीचे दिए हुए हैं 

 बाल विकास  (सिखवाल पब्लिकेशन, फर्स्ट रैंक पब्लिकेशन )

https://amzn.to/3xGF99Z

https://amzn.to/3vxQd7u

हिंदी (लुसेंट पब्लिकेशन )

https://amzn.to/3aVQf0W

पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण (परीक्षा वाणी ) 

https://amzn.to/2QLrgGQ

गणित ( शारदा पब्लिकेशन )

https://amzn.to/2RlEjyA

अंग्रेजी (अग्रवाल एग्जाम कार्ट इसके आलावा आप अरिहंत भी ले सकते हैं )

https://amzn.to/3e7qj4G

 INDIAN POLITY BOOK FOR CIVIL SERVICE EXAM 

https://amzn.to/335grlN

Friday, 24 April 2020


डी.एल.एड  द्वितीय सेमेस्टर नोट्स लिंक

आभार उन सभी का जिन्होंने ये नोट्स तैयार किये

https://drive.google.com/open?id=1T94UM8obfnlBgNtL0-Ros-a1G0qeORf9

Wednesday, 22 April 2020

डी.एल.एड.तृतीय सेमेस्टर नोट्स लिंक

आभार उन सभी का जिन्होंने ये नोट्स तैयार किये

https://drive.google.com/open?id=1xLAMLMqIZqovj9YxLRfoJ7vqnNcGVUsy

Sunday, 6 October 2019

2021 में होने वाली अगली जनगणना होगी डिजिटल, पेपर पेन से मिलेगी आजादी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार (23 सितंबर) को कहा कि डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए 2021 की जनगणना मोबाइल ऐप के जरिए की जाएगी। शाह ने नई दिल्ली में भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त के कार्यालय की नई इमारत की नींव रखने के बाद कहा कि राष्ट्रव्यापी जनगणना 16 भाषाओं में की जाएगी जिसपर 12,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि जनगणना की संदर्भ तारीख एक मार्च 2021 होगी, लेकिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी होने के मद्देनजर यह दिनांक एक अक्टूबर 2020 होगी। ऐप में लोगों के पैन नंबर, वोटर कार्ड नंबर, आधार नंबर के भी डिटेल्स डाले जाएंगे।
शाह ने यह भी कहा कि जनगणना के साथ ही देश के सामान्य निवासियों के राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) के लिए भी आंकड़े लिए जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि एनपीआर असम के एनआरसी का राष्ट्रव्यापी संस्करण का आधार हो सकता है। शाह ने कहा, ‘‘जनगणना के आंकड़े मोबाइल ऐप के जरिए लिए जाएंगे। पहली बार जनगणना के लिए मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा। भारत कागज और कलम के जरिए की जाने वाली जनगणना से आगे बढ़ रहा है जिससे देश में जनगणना कवायद में बड़ी क्रांति आएगी।’’ गृह मंत्री ने जनगणना 2021 के संदर्भ में कहा कि आंकड़े देश की भविष्य की योजनाएं बनाने में मदद करेंगे, खासकर, विकास योजना, कल्याणकारी योजना आदि और यह ‘जन भागीदारी’ की कवायद होगी।
शाह ने कहा, ‘‘भारत की कुल 130 करोड़ की आबादी को इसके फायदे के बारे में बताया जाना चाहिए। कैसे जनगणना के आंकड़े भविष्य की योजनाएं , विकास योजना और कल्याणकारी योजनाएं बनाने में मदद कर सकते हैं। जनगणना के आंकड़े बहु आयामी होते हैं और राष्ट्र की उन्नति में अहम योगदान देते हैं।’’ गृह मंत्री ने यह भी कहा कि जनगणना के आंकड़े वार्ड, विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों की सीमाओं का निर्धारण करने में भी मदद करेंगे। उन्होंने जनगणना अधिकारियों से संजीदगी से यह काम करने की अपील की क्योंकि यह उनके लिए ‘पुण्य’ करने का एक मौका है जो राष्ट्र निर्माण में सहायक है।
गृह मंत्री ने बताया कि 2011 की जनगणना के आधार पर मोदी सरकार ने हर घर को बिजली का कनेक्शन, गैस कनेक्शन, सड़कों का निर्माण, गरीबों के लिए घर, शौचालय, बैंक खाते और बैंक शाखाएं खोलने समेत 22 कल्याणकारी योजनाएं बनाईं।
गृह मंत्री ने कहा कि भारत की आबादी दुनिया की जनसंख्या का 17.5 फीसदी है लेकिन भौगोलिक क्षेत्र दुनिया के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 2.4 प्रतिशत है। उन्होंने कहा, ‘‘ जाहिर है कि आबादी की तुलना में भारत के पास सीमित प्राकृतिक संसाधन हैं। इस असमानता के अंतर को पाटने के लिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी